Home » बिहार » खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को पलटवार, कहा- वो मेरा घर नहीं चलाते, पवन सिंह ने तोड़ा रिश्ता, कभी न मिलने की खाई कसम

खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को पलटवार, कहा- वो मेरा घर नहीं चलाते, पवन सिंह ने तोड़ा रिश्ता, कभी न मिलने की खाई कसम

डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का दमखम है, दोनों का अपना फैंडम है। कभी उनके बीच अच्छी दोस्ती थी, भाईचारा देखने को मिलता था। मगर आज हालात बदल चुके हैं। आलम ये है कि पवन. . .

डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का दमखम है, दोनों का अपना फैंडम है। कभी उनके बीच अच्छी दोस्ती थी, भाईचारा देखने को मिलता था। मगर आज हालात बदल चुके हैं। आलम ये है कि पवन सिंह अपनी जिंदगी में कभी भी खेसारी से नहीं मिलना चाहते हैं। 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी ने पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था। खेसारी की ये कड़वी बातें सुनने के बाद पावर स्टार ने उनसे कभी न मिलने की ठानी।

पवन सिंह से क्या बोले खेसारी?

अब मीडिया से बातचीत में खेसारी ने पवन सिंह के कभी न मिलने वाले बयान का जवाब दिया है। खेसारी ने कहा- कोई समस्या नहीं है। अगर वो मिलना नहीं चाहते, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। ये उनकी निजी पसंद है। हर व्यक्ति अपने जीवन में स्वतंत्र है। किसी से मिलना है या नहीं, ये पूरी तरह से उनका निजी मामला है। मैंने हमेशा सभी का सम्मान किया है। ये उनकी निजी राय होनी चाहिए। उनके मुझसे मिलने से मेरे घर का कामकाज नहीं चलता, न ही उनके घर का।

इस मुकाम पर अपनी कड़ी मेहनत के कारण पहुंचा हूं

एक कलाकार के रूप में, मेरा मानना ​​है कि ऐसी बातें होती रहती हैं और इस पर ज्यादा बहस करने की कोई जरूरत नहीं है। ”वो मेरे जीवन में कभी भी अनिवार्य नहीं रहे।मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं। एक छोटे भाई के रूप में, उनके प्रति मेरा जो भी कर्तव्य रहा हो। चाहे वो उनके चुनाव से संबंधित हो या उनके किसी भी मुद्दे से। मैंने हमेशा उन्हें एक परिवार के सदस्य की तरह सफल होते देखना चाहा है। ये पूरी तरह से उनकी मर्जी है कि वो मुझसे मिलना चाहते हैं या नहीं, क्योंकि आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वहां तक ​​मैं उनसे मिलने के कारण नहीं, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत के कारण पहुंचा हूं।”

अंतरिक्ष वाले कमेंट पर क्या बोले खेसारी?

बीते दिनों एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी के मजे लेते हुए कहा था कि वो कामना करेंगे उनका गाना अंतरिक्ष में बजे। इस पर एक्टर ने कहा- अच्छी बात है कि भोजपुरी समाज का बच्चा और उनके छोटे भाई का गाना अंतरिक्ष में बजेगा। उनका आशीर्वाद रहा तो हम कोशिश करेंगे कि हमारा गाना अंतरिक्ष में जरूर बजे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम