Home » कुछ हटकर » गजब : सबके पास होते है 32 दांत, लेकिन इस शख्स के पास है 42, कौन है प्रथाब मुनियांडी जिसने बनाया विश्व रिकॉर्ड

गजब : सबके पास होते है 32 दांत, लेकिन इस शख्स के पास है 42, कौन है प्रथाब मुनियांडी जिसने बनाया विश्व रिकॉर्ड

डेस्क। हम लोग आजतक 32 दांत ही सुने हैं। इस पर ना जाने कितने तंज और कहावत हैं, जैसे- बत्तीसी ना दिखाओ, बत्तीसी बाहर आ जाएगी…। पर आप इस शख्स को ऐसा नहीं कह सकते हैं। इसके पास 32 नहीं,. . .

डेस्क। हम लोग आजतक 32 दांत ही सुने हैं। इस पर ना जाने कितने तंज और कहावत हैं, जैसे- बत्तीसी ना दिखाओ, बत्तीसी बाहर आ जाएगी…। पर आप इस शख्स को ऐसा नहीं कह सकते हैं। इसके पास 32 नहीं, 42 दांत हैं। इसी वजह से ये दुनिया का पहला पुरुष बन गया है जिसके पास सबसे अधिक दांत (Most teeth in a persons Mouth) हैं। इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records 2026) में दर्ज हो चुका है। आइए, 42 दांतों वाले प्रथाब मुनियांडी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

42 दांतों के साथ अनोखा विश्व रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 42 दांतों के साथ प्रथाब मुनियांडी की फोटो शेयर की है। लिखा है- “मुस्कुराइए, मलेशिया के प्रथाब मुनियांडी के मुंह में कुल 42 दांत हैं, जो सामान्य से 10 अधिक हैं। इसी वजह से उन्हें एक व्यक्ति के मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड हासिल हुआ है।”
प्रथाब मुनियांडी की फोटो की सभी तस्वीरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से शेयर किया गया है। प्रथाब की रियल फोटो से लेकर उनके दांत और दांत के एक्स-रे तक की फोटो आप देख सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम