Home » क्राइम » ‘गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, जलन और कत्ल! प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, 19 साल की शिफा को सरेआम गोलियों से भूना

‘गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, जलन और कत्ल! प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, 19 साल की शिफा को सरेआम गोलियों से भूना

मुंबई। मुंबई के गोवंडी इलाके में 19 साल की शिफा शेख की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात लव ट्रायंगल (प्रेम त्रिकोण) के चलते अंजाम दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार. . .

मुंबई। मुंबई के गोवंडी इलाके में 19 साल की शिफा शेख की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात लव ट्रायंगल (प्रेम त्रिकोण) के चलते अंजाम दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि युवती की हत्या के आरोप में साजिद शेख, कलाम चौधरी, रिजवान शेख उर्फ नदीम (23) और तबस्सुम शेख (25) को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय कोर्ट ने चारों आरोपियों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सरेआम गोली मारकर हत्या

यह खौफनाक घटना मंगलवार 10 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। शिफा शेख नाश्ता करने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली शिफा के गाल को चीरते हुए निकल गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लव ट्रायंगल में रची गई साजिश

पुलिस जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आई है। मुख्य आरोपी नदीम (23) और तबस्सुम (25) के बीच प्रेम संबंध थे। शिफा और नदीम की बढ़ती नजदीकी तबस्सुम को पसंद नहीं थी। इसी जलन और गुस्से में तबस्सुम ने शिफा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इस साजिश में तबस्सुम का भाई साजिद और दोस्त कलाम भी शामिल थे।

हत्या के लिए प्रेमी ने दी पिस्तौल

जांच में पता चला है कि हत्या के लिए पिस्तौल नदीम ने उपलब्ध कराई थी। जबकि तबस्सुम ने शिफा को मारने के लिए अपने भाई और दोस्त की भी मदद ली।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम