Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

गुजरात के मांडवी, द्वारका, पोरबंदर में दिखने लगा चक्रवात का असर, चलेंगीं 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तीव्र हवाएं

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज भारी तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान आज गुजरात के तट से टकराएगा। गुरुवार 15 जून दोपहर तक बिपरजॉय के गुजरात के तट से टकराने की संभावना है। IMD की चेतावनी के अनुसार बिपरजॉय चक्रवात 15 जून की दोपहर या देर शाम तक “बहुत प्रचंड चक्रवातीय तूफान” की शक्ल में लैंडफॉल करेगा। गुजरात के मांडवी से पाकिस्तान के कराची समुद्र तट के बीच करीब 325 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है। 125 से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तीव्र हवाएं चल सकती हैं। इस तूफान से बचाव के लिए तटीय इलाकों से 74 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। 442 गांवों में अलर्ट किया गया है। पढ़िए चक्रवाती तूफान से जुड़े मेजर अपडेट्स।
IMD महानिदेशक ने कहा- यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान, शाम तक पहुंचेगा तट
IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने गुरुवार को कहा, “चक्रवात बिपरजोय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रहा है। यह शाम तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है।”
115 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल
आईएमडी महानिदेशक ने आगे कहा कि चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी।
गुजरात के तटीय इलाकों में उठ रहीं ऊंची लहरें
चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरता के मांडवी, पोरबंदर, द्वारका में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। द्वारका में चक्रवात बिपोरजॉय के प्रभाव में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। द्वारका केभड़केश्वर महादेव मंदिर के पास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें समुद्र में ऊंची लहरें उठती नजर आ रही है।
चक्रवात के टकराने से पहले तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग की चेतावनी है कि भारत की पश्चिमी तटरेखा से जुड़े इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाएगा, फसलों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और कुछ घर भी तबाह हो सकते हैं। समुद्र में दो से तीन मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। चक्रवात के जमीन पर उतरने से पहले ही तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है।
स्कूलों में छुट्टियां घोषित, दर्जनों ट्रेन रद्द
इस तूफान के कारण रेलवे सेवा के भी प्रभावित होने का अनुमान है। गुजरात सरकार के मुताबिक, प्रदेश के आठ जिले चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। लोगों के समंदर किनारे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। तस्वीरें मंदिर के बाहर की हैं।
द्वारकाधीश मंदिर बंद, राजकोर्ट एयरपोर्ट पर आवाजाही रुकी
मछली पकड़ने पर भी 16 जून तक रोक लगा दी गई है। गुजरात की तटरेखा पर बने प्रमुख बंदरगाहों और तेल संयंत्रों में काम रोक दिया गया है। साथ ही आज द्वारकाधीश मंदिर को बंद रखा गया है। चक्रवात की वजह से गुजरात आने-जाने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है। राजकोट एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोकी गई. स्कूल कॉलेज भी एहतियातन बंद किए गए हैं।
पाकिस्तान में 62 हजार लोग किए गए शिफ्ट
दूसरी ओर पाकिस्तान में भी बेहद जोखिम वाले इलाकों से लगभग 62 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। स्कूलों और सरकारी इमारतों में राहत शिविर बनाए गए हैं, ताकि चक्रवात के कारण बेघर और विस्थापित हुए लोगों को शरण दी जा सके। भारत में इस तूफान का असर गुजरात और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों पर पड़ने का असर है। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.