जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी शहर से सटे देवनगर उत्तरपाड़ा इलाके में एक घर के अंदर से विशालकाय सांप बरामद किया गया।
घर के भीतर सांप देख घरवालों की रूह कांप उठी, क्योनी यह काफी जहरीला सांप था, जो बार बार फुफकार रहा था। खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पर्यावरण कार्यकर्ता विश्वजीत दत्ताचौधरी घटनस्थल पर पहुंचे और सांप को पकड़ने की कोशिश में जुट गए। काफी मशक्क्त के बाद घर के रैक सहित फर्नीचर को हटाकर सांप को पकड़ा गया। सांप को पास के जंगल में छोड़ दिया गया।
Post Views: 1