ADVERTISEMENT
Home » लाइफस्टाइल » घर में कछुआ रखने से पहले जान लें ये बातें, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की

घर में कछुआ रखने से पहले जान लें ये बातें, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की

डेस्क। क्रिस्टल, पीतल आदि से बना कछुआ घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर में रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं। साथ ही, नौकरी और व्यवसाय. . .

डेस्क। क्रिस्टल, पीतल आदि से बना कछुआ घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर में रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं। साथ ही, नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। लेकिन कछुए को सही स्थान, दिशा और सही प्रकार से रखना भी महत्वपूर्ण होता है, अन्यथा इसका पूर्ण का फल प्राप्त नहीं होता है। आइए जानें फेंगशुई के अनुसार, घर में कछुआ रखने के जरूरी नियम और इसके लाभ…

फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में घर में कछुआ रखने का खास महत्व होता है। इसे कई लोग अपने घर में सुख-समृद्धि के लिए लाकर रखते हैं। फेंगशुई के अनुसार, घर में कछुआ रखने से परिवार के सभी सदस्यों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, कछुए को अपने ऑफिस में रखना भी शुभ माना गया है। इससे जातक को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। लेकिन घर या दफ्तर में कछुआ रखने से पहले कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसे गलत स्थान या दिशा में रखने से पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कि फेंगशुई के अनुसार, घर में कछुआ रखने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इससे क्या लाभ प्राप्त होते हैं।

घर में कैसे और कहां रखें कछुआ

ADVERTISEMENT

फेंगशुई के अनुसार, कछुए को सही स्थान और सही प्रकार रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। पौराणिक ग्रंथों और हिंदू धर्म में कछुए को सुख-समृद्धि देने वाला माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, विष्णुजी ने स्वयं कच्छप अवतार लिया था। साथ ही, कछुए को शांत जीव माना जाता है। ऐसे में आप इसकी फोटो अपने मंदिर में लगा सकते हैं। इसके अलावा, कछुए की छोटी प्रतिमा को पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में रखना चाहिए। इस प्रकार घर या अपने मंदिर में कछुआ रखने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है।

सही दिशा में रखें कछुआ

अक्सर हम घर पर अपने अनुसार स्थान चुनकर कछुए को रख देते हैं। लेकिन फेंगशुई और वास्तु में इसे रखने की सही दिशा बताई गई है, जिसका ध्यान जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि उत्तर दिशा माता लक्ष्मी की होती है। ऐसे में कछुए को अपने घर में उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जातक का बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है। मान्यता है कि उत्तर दिशा में कछुआ रखने से शत्रुओं का भी नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

पीतल का कछुआ दिलाएगा तरक्की

अगर आप व्यवसाय, बिजनेस या नौकरी में लगातार बाधाओं और समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो घर या कार्यस्थल पर पीतल का कछुआ लाकर रख सकते हैं। इससे कार्यों में आने वाली बाधाएं कम होने लगती हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं। वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी पीतल का कछुआ बहुत शुभ फलदायी होता है। इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और मेहनत का फल भी प्राप्त होता है। पीतल का कछुआ घर में रखने से आसपास का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है।

धन प्राप्ति के लिए रखें ऐसा कछुआ

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए अपने घर या ऑफिस में क्रिस्टल से बना कछुआ लाकर रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा कछुआ धन प्राप्ति का सूचक होता है। इससे आपको आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है और धन में वृद्धि होने की संभावनाएं बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो अपने घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर कछुए की फोटो भी लगा सकते हैं। इससे व्यापार में उन्नति के नए मार्ग खुलते हैं और जातक को नौकरी में भी सफलता प्राप्त हो सकती है।

घर में कब रखें 2 कछुए

​फेंगशुई के अनुसार, घर में कछुआ रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर आपके घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते हैं या तनाव बना रहता है तो इसके लिए छोटा सा काम कर सकते हैं। इसके लिए अपने घर में कछुओं का जोड़ा यानी 2 कछुए लाकर रख लें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही, आपको गृह क्लेश से भी मुक्ति मिल सकती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है। घर में सुख-शांति और खुशनुमा माहौल बनाए रखने के लिए कछुओं का जोड़ा रखना सबसे उत्तम माना गया है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
चेहरे पर साबुन लगाने से पहले जान लीजिए इसके भारी नुकसान सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड सर्दियों में फटी एड़ियों को मक्खन जैसा बनाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे रोने के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग फैटी लिवर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज