Home » बिजनेस » चांदी ₹16,000 महंगी हुई, सोना ₹7,000 उछला, जानिए , कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई

चांदी ₹16,000 महंगी हुई, सोना ₹7,000 उछला, जानिए , कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी आई थी। बुधवार को भी इन कीमती धातुओं में तेजी का दौर जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने तथा डॉलर. . .

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी आई थी। बुधवार को भी इन कीमती धातुओं में तेजी का दौर जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने तथा डॉलर के कमजोर होने से सोने और चांदी को सपोर्ट मिला है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत 16,000 रुपये प्रति किलो तक उछल गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत कारोबार के दौरान करीब 6 फीसदी उछल गई जो नवंबर 2008 के बाद सोने की कीमत में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है।
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,809 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 1,58,420 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,56,553 रुपये तक लो और 1,60,755 रुपये तक हाई गया। सुबह 10.30 बजे यह 5829 रुपये यानी 3.79 फीसदी तेजी के साथ 1,59,638 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी भी सुबह 16,000 रुपये उछलने के बाद 10.30 बजे 14,692 रुपये की तेजी के साथ 2,82,707 रुपये पर थी।

अंतरराष्ट्रीय कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड 2.2% तेजी के साथ $5,044.74 प्रति औंस पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 5.9 फीसदी तेजी आई जो सोने की कीमत में नंवबर, 2008 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी है। स्पॉट सिल्वर भी 2.1% की तेजी के साथ $86.92 प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले हफ्ते गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत रेकॉर्ड हाई पर पहुंची थी।

विभिन्न शहरों में भाव

दिल्ली
स्टैंटर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,13,008 प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,23,272 प्रति 8 ग्राम

मुंबई
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,888 प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,23,152 प्रति 8 ग्राम

चेन्नई
स्टैंटर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,14,168 प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,24,544 प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद
स्टैंटर्ड गोल्ड (22 कैरेट): ₹1,12,888 प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): ₹1,23,152 प्रति 8 ग्राम

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम