Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » चार नगर निगमों के परिणाम घोषित होने के बाद आज सिलीगुड़ी आ रही हैं मुख्यमंत्री ममता

चार नगर निगमों के परिणाम घोषित होने के बाद आज सिलीगुड़ी आ रही हैं मुख्यमंत्री ममता

चार नगर निगमों के परिणाम घोषित होने के बाद आज सिलीगुड़ी आ रही हैं मुख्यमंत्री ममता सिलीगुड़ी | सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर. . .

चार नगर निगमों के परिणाम घोषित होने के बाद आज सिलीगुड़ी आ रही हैं मुख्यमंत्री ममता
सिलीगुड़ी | सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं।मुख्यमंत्री के आने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री आज शाम को सिलीगुड़ी पहुंचेंगी। उत्तरकन्या जाने के पहले वह उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के बगल में पंचानन बर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। उसके बाद ममता बनर्जी 15 फरवरी को हेलीकॉप्टर से सिलीगुड़ी से कूचबिहार के लिए रवाना होंगी। वह कूचबिहार के सर्किट हाउस में रात बिताने वाली है.
मुख्यमंत्री 17 फरवरी को चीला रॉय के जन्मदिन के अवसर पर कूचबिहार में एक समारोह में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 108 नगरपालिकाओं में प्रस्तावित चुनाव को लेकर यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरे के दौरान टीएमसी विभिन्न नगरपालिकाओं में रणनीति बनाएंगी।
सूत्रों के अनुसार सीएम ममता बनर्जी 17 फरवरी को दोपहर बाद सिलीगुड़ी से कोलकाता लौट जाएंगी। सीएम के उत्तर बंगाल दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहले ही धूपगुड़ी हाई स्कूल के फुटबॉल मैदान का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बनाए जा रहे अस्थायी हेलीपैड की तैयारी के चरण की भी जांच की है। यदि मुख्यमंत्री के लिए कूचबिहार के रास्ते में आपात लैंडिंग की आवश्यकता होती है, तो प्रशासन द्वारा अस्थायी हेलीपैड स्थापित किया जा रहा है ताकि उनका हेलीकॉप्टर धूपगुड़ी में उतर सके।

Trending Now

चार नगर निगमों के परिणाम घोषित होने के बाद आज सिलीगुड़ी आ रही हैं मुख्यमंत्री ममता में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़