Home » पश्चिम बंगाल » चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एक साथ बदले जाएंगे 13 जिलों के एसपी; कुल 19 अफसरों का तबादला

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एक साथ बदले जाएंगे 13 जिलों के एसपी; कुल 19 अफसरों का तबादला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हो चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को भी 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला किए गए. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हो चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को भी 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला किए गए अधिकारियों में उत्तर, दक्षिण बंगाल के एडीजी भी शामिल हैं। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव का भी तबादला किया जा चुका है।

कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं के जयरामन को उत्तर बंगाल के एडीजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बराकपोर और चंदननगर जिलों में भी नए कमिश्नर ऑफ पुलिस की नियुक्ति की गई है। 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी ताजा फेरबदल में बदले गए हैं।


12 पुलिस अधीक्षकों का तबादला

सोमवार को चुनाव आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे को उनके पद से हटा दिया । कोलकाता के पुलिस आयुक्त में भी फेरबदल किया गया। 24 घंटे के भीतर ही एक और फेरबदल हुआ। येलवार श्रीकांत जगन्नाथ राव को कोलकाता के पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय) इंदिरा के स्थान पर प्रभार सौंपा गया।इसके अलावा, आयोग ने राज्य में 12 स्थानों पर पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया है। इस सूची में बीरभूम, पूर्वी मेदिनीपुर, कूच बिहार और मालदा के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वे 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

जगहपदजो थेजो बने
दक्षिण बंगालएडीजीराजीव मिश्राराजेश कुमार सिंह
उत्तर बंगालएडीजीसुकेश कुमार जैनके जयर्मन
हावड़ा पुलिसआयुक्तआकाश मगड़ियाअखिलेश कुमार चतुर्वेदी
दुर्गापुरकमिश्नरेटसुनील कुमार चौधरीडॉ प्रणब कुमार
बैरकपुरकमिश्नरेटप्रवीण त्रिपाठीअमित कुमार सिंह
चंदननगरकमिश्नरेटकोटेश्वर रावसुनील कुमार यादव
केंद्रीय प्रभागडीसीइंदिरा मुखर्जीश्रीकांत जगन्नाथराव
बारासातएसपीप्रियब्रत रॉयपुष्पा
कूच बिहारएसपीसंदीप कर्राजसप्रीत सिंह
बीरभूमएसपीराज नारायण मुखर्जीसूर्य प्रताप यादव
इस्लामपुरएसपीजोबी थॉमसराकेश सिंह
हुगली ग्रामीणएसपीकामनाशीष सेनकुमार सनी राज
डायमंड हार्बरएसपीबिशप सरकारईशानी पाल
मुर्शिदाबादएसपीधृतिमान सरकारसचिन
बशीरहाटएसपीअरिश बिलालअलकनंदा भवाल
मालदाएसपीअभिजीत बनर्जीअनुपम सिंह
पूर्व मेदिनीपुरएसपीपारिजात विश्वासअंगशुमन साहा
जांगीपुरएसपीहुसैन मेहदी रहमानसुरिंदर सिंह
पश्चिम मेदिनीपुरएसपीपलाश चंद्र ढालीपापिया सुल्ताना
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम