Home » क्राइम » चोरों ने सोने की दुकान में किया हाथ साफ, लाखों के जेवरात ले उड़े बदमाश , इलाके में हड़कंप

चोरों ने सोने की दुकान में किया हाथ साफ, लाखों के जेवरात ले उड़े बदमाश , इलाके में हड़कंप

कूचबिहार। कूचबिहार के दिनहाटा प्रखंड के साहेबगंज थाना अंतर्गत शालमारा बाजार में एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात की चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब 10-15 बदमाशों. . .

कूचबिहार। कूचबिहार के दिनहाटा प्रखंड के साहेबगंज थाना अंतर्गत शालमारा बाजार में एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात की चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब 10-15 बदमाशों का एक दल दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसा और दुकान में रखे सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। सोने के दुकान के मालिक ने बताया कि चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात और चांदी लूट ले गये है। सोने की दुकान के मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम