Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

जंगली हाथियों के हमले दो महिलाओं की हुई मौत, अन्य दो घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


अलीपुरद्वार। मदारीहाट क्षेत्र में जंगली हाथियो के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है और अन्य दो घायल हुए है। मदारीहाट के उत्तरी चेकामारी इलाके में बीती रात जंगली हाथियों का झुंड घुस गया। जंगली हाथी के हमले में तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग चारों घायलों को मदारीहाट ग्रामीण अस्पताल ले गए। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । लेकिन उत्तर बंगाल मेडिकल अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दो महिलाओं भगवती छेत्री और रेणुका छेत्री की मौत हो गयी। इन मौतों के मदारीहाट में हड़कंप मच गया है। दो अन्य का फिलहाल गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.