नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी है। इस बीच एक बार फिर ईरान में भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह लगभग 8:48 बजे (आईएसटी) भूकंप आया है। भीकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है।
इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। कुछ लोग यह शंका जता रहे हैं कि इजरायल-अमेरिका से जंग के बीच कहीं ईरान ने परमाणु टेस्ट तो नहीं किया?
यूएसजीएस यानी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, आज यानी शनिवार सुबह ईरान में बंदर अब्बास के पश्चिम में 4.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। यूएसजीएस के डेटा के मुताबिक, भूकंप बंदर अब्बास से 74 किलोमीटर पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागे।
बता दें कि ईरान में बीते कुछ समय से लगातार धरती कांप रही है। इससे पहले मंगलवार को भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में जोरदार भूकंप आया था। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। यह भूकंप ईरान के फ़ार्स प्रांत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद गेराश में आया था। USGS ने कहा था कि भूकंप 10 km (6.21 मील) की गहराई पर था।