Home » देश » जनरल नरवणे की किताब पर रार के बीच बोले राहुल, मुझे पेंग्विन पर नहीं बल्कि पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास है

जनरल नरवणे की किताब पर रार के बीच बोले राहुल, मुझे पेंग्विन पर नहीं बल्कि पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास है

नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अप्रकाशित किताब कैसे लीक हुई?. . .

नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अप्रकाशित किताब कैसे लीक हुई? दिल्ली पुलिस की एफआईआर पर राहुल गांधी ने कहा है कि या तो पूर्व सेना प्रमुख नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर प्रकाशक पेंग्विन झूठ बोल रहा है, लेकिन मुझे पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास है।

एमएम नरवणे के पुराने ट्वीट को मीडिया को दिखाया

राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के पुराने ट्वीट को मीडिया को दिखाते हुए कहा कि जनरल नरवणे ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी किताब का लिंक साझा किया था।
उन्होंने कहा, ‘अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर किताब का प्रकाशक पेंग्विन बुक्स झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे।
पेंग्विन का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन किताब अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नवरणे ने भी साल 2023 में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपनी किताब खरीदने की अपील की थी।

मुझे पेंग्विन पर नहीं बल्कि पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास है।’

राहुल गांधी ने कहा कि ‘मेरा मानना है कि नरवणे ने जो किताब में बातें लिखी हैं, उनसे सरकार और भारत के प्रधानमंत्री असहज हो गए हैं।’
पेंग्विन इंडिया ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
दरअसल पेंग्विन इंडिया ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का प्रकाशन रोक दिया गया था और किताब की कोई भी प्रति सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। पेंग्विन इंडिया ने ये भी साफ किया कि इस किताब की कोई भी प्रति अगर उपलब्ध है तो उसे जब्त किया जाए वरना पेंग्विन इंडिया कानूनी कार्रवाई करेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम