Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » मनोरंजन » जब दीपिका को किस करना नहीं बंद कर पाए रणवीर ! शेयर किया दिलचस्प किस्सा

जब दीपिका को किस करना नहीं बंद कर पाए रणवीर ! शेयर किया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था। साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट रही। हाल ही में एक इंटरव्यू के. . .

मुंबई। फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था। साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट रही। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी इस फिल्म का किस्सा शेयर किया। जिसमें वह निर्देशक के कट कहने के बावजूद दीपिका को किस करने से रोक नहीं पाए।
रणवीर सिंह ने बताया ये दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। उनकी शानदार फिल्मों से एक है ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शानदार केमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था और फिल्म सुपरहिट रही। बता दें कि, यहीं से दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने इस फिल्म का एक किस्सा शेयर किया।
जब दीपिका को किस करने से नहीं रूके रणवीर
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि, ऐसा कौन-सा सीन जो खत्म होने के बाद भी उन्हें याद रहता है? इसके जवाब में रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि वह पल उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ था। बता दें कि, फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में एक सीन आता है जब रणवीर सिंह दीपिका से कहते हैं कि, “रामलीला, तुम बस खो जाओ। इस सीन को याद कर रणवीर ने बताया कि, दीपिका और मैं किस कर रहे थे। ईंट आ गई है लेकिन तब भी किस रहे थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, ‘कभी-कभी आप खो जाते हैं।”
निर्देशक के कट के बाद भी नहीं रूके रणवीर
इसके आगे रणवीर सिंह ने खुलासा कर बताया कि, वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ किस करते वक्त भावुक हो गए थे। इस दौरान जब निर्देशक ने कट कहा तब भी दोनों नहीं रूके। इसके अलावा रणवीर सिंह ने ये भी खुलासा किया कि, दीपिका संग वह इस पल में इतने खो गए थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि एक ईंट कमरे में गिर गई है।
रणवीर सिंह की अगली फिल्म
रणवीर सिंह की अगली फिल्म आपको बता दें कि, रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आने वाले आने हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी मुद्रा के रोल में एक्ट्रेस शालिनी पांडेय नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। यह फिल्म 13 मई 2022 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Trending Now

जब दीपिका को किस करना नहीं बंद कर पाए रणवीर ! शेयर किया दिलचस्प किस्सा में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़