नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में अनगिनत अफवाहें, कानाफूसी और मैगजीन कवर सामने आए हैं। लेकिन बहुत कम बार अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में सीधे बात की है। ऐसे ही कुछ खास पलों में से एक था जब वह सिमी गरेवाल के शो ‘रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल’ में आए थे, जिस एपिसोड की आज भी चर्चा होती है।
जया बच्चन के सामने तोड़ी थी चुप्पी
यह इंटरव्यू अमिताभ की जिंदगी के मुश्किल समय में टेलीकास्ट हुआ था। उनकी कंपनी ABCL आर्थिक मुश्किलों से जूझ रही थी और उनके करियर की भी आलोचना हो रही थी। इसी दौरान वह सिमी गरेवाल के साथ बैठे और यह बातचीत उनकी सबसे ज्यादा चर्चित बातचीत में से एक बन गई। इस एपिसोड में उनका सोलो इंटरव्यू और जया बच्चन के साथ जॉइंट अपीयरेंस दोनों शामिल थे।
अमिताभ ने रेखा के बारे में क्या कहा
जब अमिताभ से लिंक-अप की अफवाहों और रेखा के साथ उनके कथित रिश्ते के बारे में सीधे पूछा गया, तो अमिताभ ने अफेयर से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘वह मेरी को-स्टार और कलीग रही हैं। जब हम साथ काम कर रहे थे, तो जाहिर है हम एक-दूसरे से मिलते थे। सामाजिक तौर पर, हमारे बीच कुछ भी कॉमन नहीं है। बस इतना ही। कभी-कभी हम किसी फंक्शन में एक-दूसरे से मिल जाते हैं, जैसे कि कोई अवॉर्ड फंक्शन या कोई सोशल गैदरिंग। लेकिन बस इतना ही’।
अमिताभ और रेखा की फिल्में
अमिताभ बच्चन और रेखा ने कई फिल्मों में बतौर को-एक्टर्स काम किया है। जिनमें दो अंजाने, मिस्टर नटवरलाल, सिलसिला, मुकद्दर का सिकंदर और सुहाग शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ, जया और रेखा ने पहले सिलसिला फिल्म में साथ काम किया था, जो एक कल्ट क्लासिक बन गई।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र में भी बहुत एक्टिव हैं, हाल ही में उन्होंने 2024 की हिट फिल्म कल्कि 2898 AD में काम किया और रजनीकांत की वेट्टैयन में कैमियो भी किया। वह पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। वहीं रिभु दासगुप्ता के कोर्टरूम ड्रामा सेक्शन 84 में डायना पेंटी के साथ नजर आने वाले हैं।