Home » देश » जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, तापमान माइनस में: दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में ठंड बढ़ी, पारा 3°C तक गिरा

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, तापमान माइनस में: दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में ठंड बढ़ी, पारा 3°C तक गिरा

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा से ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। दिल्ली-UP समेत 7. . .

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा से ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में ठंड बढ़ी, पारा 3°C तक गिराहिमालय के तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गुलमर्ग व्हाइट वंडरलैंड में बन गया है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढक गए हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल और स्पीति और किन्नौर, कुल्लू में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट हुई है। देशभर से लोग बर्फबारी का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। ताबो में पारा माइनस 2.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में

2°, कुकुमसेरी में माइनस 1.8° नीचे और केलांग में 0.4° दर्ज किया गया। इधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, झारखंड में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में 3° तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में अगले 3 दिन में ठंड जोर पकड़ लेगी।हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद का नजारा, पूरा इलाका सफेद हो गया है।जम्मू कश्मीर: सिक्योरिटी के बीच गुलमर्ग में टूरिस्ट स्कीइंग और विंटर गेम्स का लुत्फ उठा रहे हैं।नई दिल्ली: कर्तव्य पथ पर धुंध की परत हटाने एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़का जा रहा है।उत्तर भारत से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही राजस्थान में मौसम साफ हो गया। बीकानेर, चूरू, गंगानगर, पिलानी समेत कुछ शहरों में दिन के अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते मौसम साफ रहने और उत्तरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर अगले 48 घंटे के अंदर एमपी में भी देखने को मिल जाएगा। उत्तरी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इस दौरान रात में पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़केगा। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल में दिखाई देगा। नीमच, मंदसौर, निवाड़ी टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर आदि जिलों में तेज ठंड रहेगी।रांची समेत पूरे झारखंड में अब सर्दी बढ़ने लगी है। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.1 डिग्री की और गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से राज्य की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है।पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब तापमान में गिरावट होने लगी है। आने वाले तीन दिनों में 5 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। नौ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छा सकता है। तीन दिन बाद रात के तापमान में कमी आएगी। यह 2 से 4°C तक गिरेगा।राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में आज से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.0°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।3 कर्मचारी घायल; ट्रायल में एक बीम से दूसरे बीम पर शिफ्टिंग के दौरान हादसाबॉम्बे हाईकोर्ट के नए परिसर की नींव रखी, फिजूलखर्ची न करने की सलाहसीजन में पहली बार तापमान सिंगल डिजिट मेंपंजाब में तीन दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमानपूर्णिया में सम्राट चौधरी और मनीष वर्मा की जनसभाजैसलमेर में अब चलेंगी उत्तरी हवाएं, बढ़ेगी सर्दी

सोनमर्ग, गुरेज, दूधपथरी, कुपवाड़ा में हुई बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम से बुधवार तड़के तक विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत घाटी के ऊपरी इलाके सोनमर्ग, गुरेज, दूधपथरी, कुपवाड़ा के फरकिन टॉप इलाके में बर्फबारी हुई।

जम्मू के इन इलाकों में भी हुई बर्फबारी

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्था टॉप में बर्फबारी हुई। सैलानियों का तांता लग गया है। कारगिल व लेह के खरदोंगला, जंगला और शिंकुला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। द्रास की तरफ जोजिला सुरंग क्षेत्र में 1-2 इंच तक बर्फ जमा हो गई है।

बदरीनाथ, केदारनाथ में बिछी बर्फ की चादर

उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब समेत हिमालय की चोटियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। साथ ही आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के दौर होते रहे। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में हुआ हिमपात

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला, कुंजुम व धौलाधार में हिमपात हुआ है। लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात हुआ। हिमपात के कारण मनाली-लेह व दारचा-जांस्कर मार्ग हिमपात के कारण सुबह बंद हो गए थे, जिन्हें शाम को बहाल कर दिया गया।
लाहुल स्पीति जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री, ताबो में माइनस 1.8 डिग्री और केलंग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में होगी बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।
महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कुछ इलाकों में छह नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय,त्रिपुरा, मइपुर और मिजोरम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज हरियाणा पंजाब में हो सकती है बारिश

दिल्ली- एनसीआर में इन दिनों ठंड महसूस की जा रही है। दूसरी तरफ प्रदूषण से भी लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर कमी आने की संभावना है।

Web Stories
 
नवविवाहित दुल्हन के लिए 7 शानदार साड़ी आइडियाज खाली पेट मुन्नका-पानी पीने से मिले ये आश्चर्यजनक लाभ रोज़ाना एक लौंग चबाएं — जानिए 6 जबरदस्त फायदे रोज़ाना Eye Liner लगाने से हो सकते हैं ये 7 नुकसान भुने हुए चने और गुड़ — सेहत के लिए ये हैं चौंकाने वाले लाभ