Home » देश » जम्मू-कश्मीर और अंडमान और निकोबार में सुबह सुबह डोली धरती, भूकंप के झटके से दहशत में घरे से भागे लोग, मचा हड़कंप

जम्मू-कश्मीर और अंडमान और निकोबार में सुबह सुबह डोली धरती, भूकंप के झटके से दहशत में घरे से भागे लोग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। 2026 में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। भूकंप का केंद्र जितनी ज्यादा नीचे होता है, खतरा उतना. . .

नई दिल्ली। 2026 में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। भूकंप का केंद्र जितनी ज्यादा नीचे होता है, खतरा उतना ही कम होता है। हालांकि, कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि भूकंप की सतही तरंगे जमीन पर भयंकर तबाही मचाती हैं। दरअसल, जम्मू-कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप पर सोमवार को तड़के तकरीबन 3:30 बजे धरती डोलने लगी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड आंकी गई है।

राहत, कोई नुकसान नहीं

एनसीएस ने भूकंप की जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि, तीव्रता कम होने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

पहले भी लगे भूकंप के झटके

गौरतलब है कि अंडमान और निकोबार द्वीप सिस्मिक जोन 5 के अंतर्गत आता है, जो टेक्टॉनिक प्लेन के बेहद करीब है। इससे पहले 26 दिसंबर 2004 को यहां भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। भूकंप के तेज झटकों के कारण समुद्र में सुनामी आ गई और लहरें पूरे ऊफान पर थीं।

अंडमान और निकोबार द्वीप

सुबह सुबह भूकंप के झटके से इलाका में दहशत फैल गई। लोग घरों से भागने लगे। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके भूकंप के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील इलाकों में शामिल जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए हैं।

इतनी रही तीव्रता

अधिकारियों के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पत्तन इलाके में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप के समय लोग भीषण ठंड के बीच अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक धरती डोलने लगी।

अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं

प्रशासन के मुताबिक, भूकंप से अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।

भूकंप संभावित क्षेत्र में है जम्मू-कश्मीर

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में आता है और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम