Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

जलपाईगुड़ी में मनाया गया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस, सप्ताहव्यापी शुरू होगा आम आदमी का सेवा कार्य

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी। बुधवार 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना के दिन जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “एक दिन हम पर जिन्होंने हंसा था आज उनकी तलाश दूरबीन से की जा रही है। आज 6 अप्रैल है, आज के दिन ही भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। आज देश में सत्तारूढ़ भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है और भाजपा राज्य में विपक्षी दल की भूमिका में है।
जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी ने भी घोषणा की कि कल से एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आम आदमी का सेवा किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, “आज का दिन बहुत खुशी का दिन है और साथ ही उन लोगों को याद करने का दिन है जो आज लंबे संघर्षों के माध्यम से भाजपा के शिखर पर पहुंचे हैं।” भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्मरण करते हुए कहा कि जो लोग पहले संसद में हमारे सदस्यों की संख्या पर हंसते थे, आज वे कांग्रेस और कम्युनिस्ट की संख्या को दूरबीन के माध्यम देखे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.