Home » पश्चिम बंगाल » जलपाईगुड़ी हुआ जलमग्न, तीस्ता में रेड अलर्ट जारी

जलपाईगुड़ी हुआ जलमग्न, तीस्ता में रेड अलर्ट जारी

जलपाईगुड़ी। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश में उत्तर बंगाल के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। साथ ही नदियों में जलस्तर बढ़ गया हैं। इस कारण तीस्ता में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। तीस्ता नदी. . .

जलपाईगुड़ी। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश में उत्तर बंगाल के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। साथ ही नदियों में जलस्तर बढ़ गया हैं। इस कारण तीस्ता में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। तीस्ता नदी के असुरक्षित इलाके में रात से ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है| वहीं संरक्षित क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार की सुबह तीस्ता बैराज से 1558 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के अनुसार जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।
आपको बता दें कि सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, सिक्किम सहित पूरे उत्‍तर बंगाल में सोमवार देर रात से ही लगातार भारी बारिश जारी है। बुधबार को भी जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे पहाड़ों पर कई जगह लैंडस्‍लाइड हुए हैं। जलपाईगुड़ी में शहर में कई इलाके जलमग्‍न हो गए हैं। महानंदा नदी का जलस्‍तर लाल निशान तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कई सालों बाद ऐसी रिकॉर्डतोड़ बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्‍तर बंगाल और सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसका अर्थ है लगातार भारी से भारी बारिश के कारण जान-माल के नुकसान आदि से बचने के लिए सतर्कता बरतें।

Web Stories
 
नए साल के पहले दिन ये उपाय करने से होगी दिन-रात तरक्की घर में रखें ये चीजें रखने से आएंगे अच्छे दिन सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीने से क्या होता है? ये हैं दुनिया के सबसे साफ शहर, एक बार जरूर करें विजिट धूप में ज्यादा देर बैठने से हो सकते हैं ये नुकसान