Home » पश्चिम बंगाल » जल भराव की समस्या का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, जल निकासी प्रणाली का किया निरीक्षण

जल भराव की समस्या का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, जल निकासी प्रणाली का किया निरीक्षण

मालदा। प्रशासन के अधिकारियों ने चंचल महकमा मुख्यालय की जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। पिछले सप्ताह लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गए थे। यही कारण है कि रास्ते पर उतर. . .


मालदा। प्रशासन के अधिकारियों ने चंचल महकमा मुख्यालय की जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। पिछले सप्ताह लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गए थे। यही कारण है कि रास्ते पर उतर कर प्रशासन के अधिकारियों ने अलग-अलग इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
टीम में चंचल-1 प्रखंड के बीडीओ समीरन भट्टाचार्य, चंचल पंचायत के उप प्रमुख उत्पल तालुकदार और महकमा पदाधिकारी कल्लोल राय के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न जगहों का दौरा किया। स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासन और पंचायत के अधिकारियों ने जल निकासी व्यवस्था की जांच के लिए सुकांत मोड़, भारतीनगर, तरलताला, थानापारा और टंडेलपारा समेत कई इलाकों का दौरा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी कहा कि इसकी तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनीक सूत्रों के अनुसार मानसून से पहले समस्या के समाधान के लिए कुछ कदम उठाने शुरू कर दिए गए है।