Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

जातीय तरुण संघ में 2 दिवसीय जिला कैरम प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। कैरम खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने व खेल को बढ़ावा देने के लिए जातीय तरुण संघ में 2 दिवसीय जिला स्टार पर कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका आज शुभारंभ हुआ। सिलीगुड़ी दृष्टिक कैरम (29″) एसोसिएशन व जातीय तरुण संघ के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कैरम चैंपियनशिप आज जातिय तरुण संघ क्लब परिसर में शुरू हुई। कुल 5 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 22 खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता आज शुरू हुई।
खेल की औपचारिक शुरुआत करने के लिए क्लब सचिव सुब्रत साहा ने फीता काट कर कैरम खेला। कुल 4 बोर्ड में इस प्रतियोगिता के आयोजन के अलावा आयोजकों से ज्ञात होता है कि रविवार को फाइनल खेल होगा। क्लब अध्यक्ष माणिक सरकार व बबला साहा समेत अन्य मौजूद थे। संजीब घोष व दुर्योय घोष खेल के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.