Home » पश्चिम बंगाल » जाल में फंसी बीस किलो वजन की बोयाल मछली, लोगों की उमड़ी भीड़

जाल में फंसी बीस किलो वजन की बोयाल मछली, लोगों की उमड़ी भीड़

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी कार्ला नदी से करीब बीस किलो वजन की एक बोयाल मछली जाल में फंसी है। शनिवार को दो युवक मछली पकड़ने वाली जाल लेकर मछली पकड़ने कार्ला नदी गए थी और विशाल बोयाल मछली को पकड़ने में कामयाब. . .

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी कार्ला नदी से करीब बीस किलो वजन की एक बोयाल मछली जाल में फंसी है। शनिवार को दो युवक मछली पकड़ने वाली जाल लेकर मछली पकड़ने कार्ला नदी गए थी और विशाल बोयाल मछली को पकड़ने में कामयाब हो गए।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विष्णु राय और तापस मजूमदार नाम के दो युवकों ने मछली पकड़ रहे थे और इसी दौरना उनको यह मछली मिली। मछली को काबू लाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
आज की सुबह जलपाईगुड़ी के संजापारा इलाके में मछली को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विष्णु और तापस ने कहा, वे यहां कार्ला नदी में हमेशा मछली पकड़ने आते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से कार्ला नदी में मछली पकड़ रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने इतनी बड़ी बोयाल मछली पकड़ी है। बीस किलो वजन की बोयाल मछली पाकर वे दोनों बहुत खुश होकर घर लौटे।