Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

झांसी में बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में हादसा ; गोला फटने से दो सैनिकों की मौत, एक घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


झांसी। झांसी के बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान यहां गोला फटने से दो सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि एक सैनिक घायल हो गया। घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झांसी के बबीना में 55 आर्मड डिविजन (55 Armed Division) की यूनिट के सैनिक गुरुवार रात बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान तोप का गोला फटने से दो सैनिक बलिदानी हो गए जबकि एक की हालत गंभीर है।
सुमेर सिंह बगारिया राजस्थान और सुकांता मंडल पश्चिम बंगाल की मौत हो गई है। प्रदीप यादव घायल हैं। जख्मी सैनिक को सेना के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा बीती रात बबीना की फायरिंग रेंज में नाइट फायरिंग के दौरान हुआ। फायरिंग के दौरान एक गोला तोप में फंस गया, जिससे तोप में आग लग गई और गोला फट गया। इससे दो सैनिक मौके पर ही बलिदान हो गए। एक की हालत गम्भीर होने पर आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह सभी सैनिक 55 आर्मड डिविजन के बताए गए हैं। सैनिकों के परिवार के लोगों को सूचना भेजने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.