Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड के सरकारी स्कूलों में होगी 75000 शिक्षकों की भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -


झारखंड में प्राथमिक और मध्य प्राथमिक विद्यालयों में करीब 75 हजार शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। इस भर्ती के लिए कवायद शुरू हो गई है। शिक्षकों के नए पदों के सृजन के साथ नियुक्ति नियमावली में संशोधन की तैयारी चल रही है। शिक्षकों की इस वैकेंसी में वे पद भी शामिल होंगे जो 2015-16 में नियुक्ति के बाद भी रिक्त रह गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। यदि शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने पर सहमति नहीं बनती है तो इससे पहले भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। बता दें कि झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा अभी तक सिर्फ दो बार 2012 ओर 2016 में हुई है।
झारखंड में शिक्षक भर्ती की नियमावली में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें कक्षा एक से पांच तक और कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्ष के साथ एक और परीक्षा लेने का प्रावधान शामिल है। इस परीक्षा का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग करेगा।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्राथमिक और मध्य प्राथमिक विद्यालयों में 71 हजार नए पदों का सृजन की तैयारी कर रहा है। इस पर प्रशासकीय पदवर्ग समिति, विधि विभाग, वित्त विभाग और कार्मिक विभाग की भी स्वीकृति ली जा रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.