Home » झारखण्ड » झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना : दुष्कर्म के बाद मां और बेटी की हत्या! नाक और मुंह से खून निकल रहा खून..

झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना : दुष्कर्म के बाद मां और बेटी की हत्या! नाक और मुंह से खून निकल रहा खून..

दुमका। झारखंड के दुमका शहर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के पास सदर आरक्षी निरीक्षक के बंद कार्यालय के पीछे एक महिला और उसकी छह साल की बेटी. . .

दुमका। झारखंड के दुमका शहर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के पास सदर आरक्षी निरीक्षक के बंद कार्यालय के पीछे एक महिला और उसकी छह साल की बेटी का शव बरामद हुआ। दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

इलाके में हड़कंप मच गया

दरअसल, दुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के समीप सदर आरक्षी निरीक्षक के बंद कार्यालय के पीछे बरामदे से पुलिस ने बुधवार सुबह एक करीब 30 वर्षीय महिला और उसकी छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया। दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है। सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे लोगों की नजर जब बरामदे में पड़े शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर एडीपीओ विजय महतो और नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से उसी इलाके में भटकती नजर आती थी। वह भीख मांगकर अपना और अपनी बेटी का पेट पालती थी। कभी-कभी उसके साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी दिखाई देता था। हालांकि महिला की पहचान और वह कहां की रहने वाली थी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला है, वह रहने योग्य नहीं है। आशंका है कि महिला और बच्ची को किसी बहाने से वहां लाया गया और घटना को अंजाम दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान और घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगा लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम