Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

टिल्लू ताजपुरिया के साथी के भाई ने की आत्महत्या, मर्डर के बाद से था परेशान

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। हाल ही में तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। अब उसके साथी के भाई के आत्महत्या की खबर आई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही। साथ ही ये भी देखा जा रहा कि क्या इस घटना का टिल्लू की हत्या से कोई कनेक्शन है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक टिल्लू के एक साथी के भाई बंटी (25) की गुरुवार को मौत हो गई। उसके परिवारवालों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी, जब वो कमरे में पहुंचे तो वो खून से लथपथ मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस टीम ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का बड़ा भाई सोनू टिल्लू की गैंग में था। वो 6 साल से जेल में है। ऐसा माना जा रहा कि वो टिल्लू की हत्या से काफी परेशान था, ऐसे में उसने ये खौफनाक कदम उठाया।
बेरहमी से मारा गया था टिल्लू
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले तीन-चार कैदी टिल्लू की बैरक में घुस गए थे। उन्होंने उसे घसीट कर बाहर निकाला और फिर धारदार चीज से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। कुछ लोगों ने टिल्लू को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। इसके दो सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए थे।
गोगी गैंग ने की हत्या
इस हत्याकांड को गोगी गैंग ने अंजाम दिया है। मामले में दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद विनोद और आतउर रहमान नाम के दो कैदियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सबूत छिपाने की कोशिश की थी। वहीं दीपक तीतर, योगेश टुंडा राजेश बवानिया इस केस के मास्टरमाइंड हैं।
99 कर्मचारियों का तबादला
वहीं दूसरी ओर टिल्लू मर्डर के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन की काफी आलोचना हुई। इस पर अब डीजी जेल ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने गुरुवार को 99 अधिकारियों के तबदले कर दिए। जिसमें सहायक अधीक्षक, उपाधीक्षक, प्रधान वार्डर और वार्डर आदि शामिल हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.