Home » खेल » टी20 वर्ल्ड कप : साउथ अफ्रीका के पास भी है एक स्पिन का जादूगर, टीम इंडिया के लिए कहीं न बन जाये सरदर्द, खुल कर सामने आ चुकी है भारत की कमजोरी

टी20 वर्ल्ड कप : साउथ अफ्रीका के पास भी है एक स्पिन का जादूगर, टीम इंडिया के लिए कहीं न बन जाये सरदर्द, खुल कर सामने आ चुकी है भारत की कमजोरी

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। वे अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंचे हैं। अब उनका सुपर 8 में सामना. . .

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। वे अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंचे हैं। अब उनका सुपर 8 में सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है। साउथ अफ्रीका भी ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीतकर आ रही है। 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछली बार के दोनों फाइनलिस्ट भिड़ने वाले हैं।
भले ही भारतीय टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी मैच जीते हों। लेकिन, उनकी कुछ कमजोरियां भी सामने आई हैं। इस बार भारत की सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन खेलना रही है। भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के सामने काफी ज्यादा स्ट्रगल करते नजर आए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम में भी एक ऐसा स्पिनर है, जो भारत के लिए सुपर 8 के मुकाबले में सिरदर्द बन सकता है। उस खिलाड़ी का भारत से खास नाता भी है।

केशव महाराज बन सकते हैं भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा

36 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज भारत के लिए अहमदाबाद में सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। केशन एक शानदार स्पिनर हैं, जो आसानी से रन नहीं खाते। वह भारत को परेशान कर सकते हैं। वैसे भी भारत इस वक्त स्पिनर्स के सामने संघर्ष कर रहा है। ऐसे में केशव साउथ अफ्रीका के लिए एक्स फैक्टर भी साबित हो सकते हैं अगर उन्हें मौका मिले।
बता दें कि केशव महाराज का जन्म डरबन में ही हुआ है। लेकिन वह भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज भारत से हैं। विदेश में रहने के बावजूद केशव अपने भारतीय संस्कार नहीं भूले हैं। वह बाहर रहकर भी अपने धर्म से पूरी तरह से जुड़े हैं। राम और हनुमान के केशव महाराज बहुत बड़े भक्त हैं।

केशव महाराज का करियर

केशव महाराज ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 62 टेस्ट, 56 वनडे और 46 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 218, वनडे में 73 तो टी20 में 45 विकेट हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम