Home » खेल » टी20 वर्ल्ड कप 2026 : अभिषेक शर्मा पर आया बड़ा अपडेट, अस्पताल की रिपोर्ट देख सूर्या-गंभीर ने लिया कड़ा फैसला!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : अभिषेक शर्मा पर आया बड़ा अपडेट, अस्पताल की रिपोर्ट देख सूर्या-गंभीर ने लिया कड़ा फैसला!

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच(IND vs NAM) से पहले टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यह खबर टीम. . .

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच(IND vs NAM) से पहले टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यह खबर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की हेल्थ से जुड़ी हुई है और इस खबर के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने रातों-रात एक बड़ा फैसला लिया है।

अभिषेक शर्मा पर आया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम मैनेजमेंट के अनुसार बीती रात अभिषेक शर्मा को तेज दर्द और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था और डॉक्टरों ने शुरूआती टेस्ट करने के बाद ‘एक्यूट वायरल इन्फेक्शन’ बताया था। हालांकि डॉक्टरों ने ये भी कहा है की कोई घबराने की बात नहीं है, लेकिन कम से कम 48 घंटे के पूर्ण आराम की जरुरत है। इसलिए यही अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच का हिस्सा नहीं होने वाले है।

सूर्या और गंभीर का कड़ा फैसला

अस्पताल की रिपोर्ट मिलते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ गई है और उन्होंने प्लेइंग 11 में बदलाव करने का प्लान बना लिया है। इसके अलावा दोनों इस मैच से ज्यादा 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच को लेकर सीरियस है, क्योंकि अभिषेक की तबियत में सुधार नहीं होता है तो टीम इंडिया पर संकट छा सकता है। इसलिए सूत्रों के अनुसार गंभीर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है और कल होने वाले मुकाबले में अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका दे सकते है।

कैसे बीमार हुए थे अभिषेक शर्मा

दरअसल रविवार को हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपने घर खाने पर बुलाया था और उस समय भी अभिषेक शर्मा की तबियत खराब थी। उस दिन अभिषेक डिनर से पहले ही निकल गए थे और यूएसए के खिलाफ मैच में भी फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे और संजू सैमसन उनकी जगह फील्ड पर दिखे थे। अभिषेक शर्मा को लेकर मोहम्मद सिराज ने भी पहले मैच के बाद बताया था कि उनका पेट खराब है और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मैच के बाद उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम