Home » खेल » टी20 वर्ल्ड कप : 39 साल बाद मुंबई में भारत-इंग्लैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, गजब है इतिहास, दोनों जब भी सेमीफाइनल में भिड़े, विजेता टीम ने ट्रॉफी जीती

टी20 वर्ल्ड कप : 39 साल बाद मुंबई में भारत-इंग्लैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, गजब है इतिहास, दोनों जब भी सेमीफाइनल में भिड़े, विजेता टीम ने ट्रॉफी जीती

डेस्क। भारत और इंग्लैंड की टीमें आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेलने उतरेंगी। यह लगातार तीसरी बार है जब दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलेंगी. मुंबई के वानखेडे़े में आखिरी बार 1987 में भारत और इंग्लैंड के. . .

डेस्क। भारत और इंग्लैंड की टीमें आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेलने उतरेंगी। यह लगातार तीसरी बार है जब दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलेंगी. मुंबई के वानखेडे़े में आखिरी बार 1987 में भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला गया था।
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली है. दोनों टीमें अब तक दो बार सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई हैं. 2022 और 2024 में और दोनों ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही मौकों पर जो टीम सेमीफाइनल जीती, वही आगे चलकर ट्रॉफी भी उठाने में कामयाब रही। क्या आपको पता है मुंबई के वानखेडे में आखिरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब दोनों की हुई टक्कर तो नतीजा किसके हक में आया था।

आखिरी बार खेला गया था 1987 में यह सेमीफाइनल मुकाबला

आखिरी बार भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुंबई के इस मैदान पर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जिसे तब रिलायंस वर्ल्ड कप के नाम से खेला गया था। 1987 में यह सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। तब भी भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरी थी. मुकाबले में ग्राहम गूच की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे. कपिल देव की कप्तानी में खेल रही टीम 219 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

2022 के एडिलेड ओवल में भारत को हराया था


पहली भिड़ंत 2022 के एडिलेड ओवल में हुई थी.।यह मुकाबला भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, क्योंकि इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे एकतरफा सेमीफाइनल जीत दर्ज की। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं और 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस हार के साथ भारत का सफर खत्म हो गया, जबकि इंग्लैंड ने इसी लय को फाइनल तक बरकरार रखा और पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

2024 में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप


दो साल बाद, भारत को जॉर्जटाउन के प्रोविडेंस स्टेडियम में बदला लेने का मौका मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 171/7 रन बनाए, जिसमें रोहित शर्मा के 57 रन और सूर्यकुमार यादव व हार्दिक पंड्या के अहम योगदान शामिल थे। इस बार भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेकर इंग्लैंड को सिर्फ 103 रन पर समेट दिया. भारत ने 68 रन से शानदार जीत दर्ज की और आगे चलकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया।

विजेता टीम ने ट्रॉफी भी जीती

दिलचस्प है कि दोनों बार जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़े, विजेता टीम ने ट्रॉफी भी जीती। 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, तो 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया। यह ट्रेंड गुरुवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोमांच और उत्सुकता को और बढ़ा देता है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबलों के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं. इसमें तीन बार भारतीय टीम को जीत मिली है. वहीं दो मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं। इतिहास गवाह है कि जो टीम यह मुकाबला जीतती है, वही आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन बनती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम