Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला हुई घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार की रात इंग्लिश बाजार थाने के झलझालिया नॉर्थ केबिन इलाके की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उस रात कुछ स्थानीय लोगों ने नॉर्थ केबिन इलाके में महिला को रेलवे लाइन के किनारे लेटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को रेलवे लाइन के किनारे से छुड़ाया। बाद में उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो पायी हैं। रेलवे पुलिस के मुताबिक रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.