Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

डिजीटल रेप के आरोप में 80 साल का बुजुर्ग चित्रकार गिरफ्तार, जानिए क्या है डिजिटल रेप

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में एक डिलीटल रेप का मामला प्रकाश में आया है। डिजीटल रेप का मामला सामने आते ही लोग इस रेप के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गई। नोएडा के सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाला बुर्जुग चित्रकार अपनी नाबालिग नौकरानी से पिछले सात सालों से डिलीटल रेप कर रहा था। अब पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चित्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी सेक्टर-39 राजीव बालियान ने बताया कि मूलरुप से इलाहबाद निवासी चित्रकार मौरिस राईडर (80) अपनी एक महिला दोस्त के साथ सेक्टर 46 में रहते है।
बताया गया है कि आरोपी की महिला दोस्त के संरक्षण में एक 17 वर्षीय किशोरी भी रहती है। किशोरी घर में घरेलू सहायिका का काम करती है। किशोरी का आरोप है कि पिछले कई सालो से आरोपी मौरिस राईडर उसके साथ यौन शोषण कर रहा है। पीडि़ता ने शिकायत करते हुए बताया कि जब वह दस साल की थी तभी से यहां रह रही थी। पीडि़ता ने आरोपी की कई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग रविवार को उसके निवास स्थान सेक्टर 46 से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
क्या होता है डिजीटल रेप
नोएडा में डिजिटल रेप के मुकदमे में गिरफ्तारी की खबर के बाद नोएडा के लोगों और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई दी। लोगों ने गूगल पर सर्च किया और इसके बारे में जानकारी एकत्र की। जो वह समझ रहे तो यह जानकारी उसे बिल्कुल अलग निकली। इस डिजीटल रेप का मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस से कोई लेना लेना ही नहीं है। डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं कि, किसी लडक़ी या लडक़े का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्दों यानि डिजिटल और रेप से बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता हैं। यानि यह बलात्कार की वह स्थिति है जिसमें उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली का इस्तेमाल नाजुक अंगो पर किया गया हो। डिजिटल रेप कहा जाता है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark