Home » मनोरंजन » तीन बहनों के सुसाइड पर फटा सोनू सूद का कलेजा, बोले- फिर कह रहा हूं सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम पर बैन लगाओ

तीन बहनों के सुसाइड पर फटा सोनू सूद का कलेजा, बोले- फिर कह रहा हूं सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम पर बैन लगाओ

मुंबई। गाजियाबाद में हुई तीन बहनों की मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तीन सगी बहनों ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ. . .

मुंबई। गाजियाबाद में हुई तीन बहनों की मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तीन सगी बहनों ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। इस घटना पर अभिनेता सोनू सूद ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों पर मोबाइल और ऑनलाइन गेम का बहुत ज्यादा दबाव है। बच्चों को मोबाइल से ज्यादा अपने घर वालों के साथ समय और सही समझ की जरूरत है।

कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं बच्चियां

पुलिस के मुताबिक, तीनों बहनों को मोबाइल फोन देखने और ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी। बताया जा रहा है कि वे एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं। परिवार वालों ने कुछ दिन पहले बच्चों को मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया था। इसके बाद से वे काफी परेशान रहने लगी थीं।

सोनू सूद ने कही ये बात

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह समय बच्चों को संभालने का है। उन्हें एल्गोरिदम नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम पर रोक होनी चाहिए।

रात करीब दो बजे किया सुसाइड

यह घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की है। मरने वाली बहनों के नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) बताए गए हैं। रात करीब दो बजे लोगों ने गिरने की आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

लॉकडाउन में लगी फोन की आदत

परिवार का कहना है कि लॉकडाउन के समय से बच्चों को मोबाइल की आदत लग गई थी। तीनों बहनें हर काम साथ करती थीं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि बच्चों की जिंदगी में मोबाइल और ऑनलाइन गेम किस तरह परेशानी बन सकते हैं। बच्चों से बात करना और समय पर उनकी मदद करना बहुत जरूरी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम