कूचबिहा। तूफानगंज पुलिस ने आग्नेयास्त्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बंदूक को मोटरसाइकिल पर बिक्री के लिए तुफानगंज के देवचराई मोड़ लाया गया था। पुलिस ने इस घटना में रवींद्र बर्मन और सुभाष बर्मन नाम के लोगों को गिरफ्तार किया है।
कूचबिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज ने कहा कि आग्नेयास्त्रों को बिक्री के लिए लाया गया था। इस घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि इसमें और कौन कौन से लोग शामिल है।
Comments are closed.