कूचबिहार। कूचबिहार जिले के दिनहाटा के ओकराबाड़ी ग्राम पंचायत के पालपाड़ा इलाके में आये काल बैशाखी तूफ़ान में एक व्यक्ति के घर पर विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनहाटा महकमा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इधर घर पर से पेड़ के हटाने को लेकर खासी मशक्क्त हो रही है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व तूफ़ान के दौरान पालपाड़ा निवासी सुबल पाल का विशालकाय पेड़ नंद पाल के घर पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से नंद पाल का घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान सुबल पाल अपने समर्थकों के साथ नंद पाल के घर पर हमला बोल दिया। नंद पाल के घर में तोड़फोड़ की गई। नंद पाल को पीटा भी गया। मारपीट के अलावा, सुबल पाल के लोगों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए कथित तौर पर एक राउंड फायरिंग भी की। बाद में, नंदा पाल के आदमियों ने सुबल पाल के आदमियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नज़रूल इस्लाम घायल हो गया। नजरूल इस्लाम और नंदा पाल का फिलहाल गंभीर हालत में दिनहाटा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Comments are closed.