Home » पश्चिम बंगाल » तृणमूल सांसद पार्थ भौमिक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर बोला तीखा हमला, बताया – ‘वोट पक्षी’

तृणमूल सांसद पार्थ भौमिक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर बोला तीखा हमला, बताया – ‘वोट पक्षी’

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद पार्थ भौमिक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ‘बाहरी’ बताते हुए उन पर तीखा हमला बोला। पार्थ भौमिक ने कहा कि “बाहरी लोग वोट. . .

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद पार्थ भौमिक ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ‘बाहरी’ बताते हुए उन पर तीखा हमला बोला। पार्थ भौमिक ने कहा कि “बाहरी लोग वोट के समय आते हैं और बाद में चले जाते हैं। जैसे सर्दियों में पक्षी आते हैं और फिर लौट जाते हैं, वैसे ही ये ‘वोट पक्षी’ हैं। बंगाल अपने ही लोगों को चाहता है।” उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले पांच वर्षों में राजनाथ सिंह कितनी बार बंगाल आए हैं।

आईसी के निलंबन को बताया चुनाव आयोग का मामला

नैहाटी थाने के आईसी के निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए भौमिक ने कहा कि यह पूरी तरह चुनाव आयोग का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नैहाटी के चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय की गाड़ी को प्रवेश नहीं दिया गया, जबकि उन्हें अनुमति थी। उन्होंने कहा कि आयोग को यह भी देखना चाहिए कि गाड़ी को रोकने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी साधा निशाना

इस बीच, बैरकपुर दौरे के दौरान राजनाथ सिंह ने दावा किया था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो नैहाटी के ‘बंकिम भवन’ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर पलटवार करते हुए पार्थ भौमिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 के बाद से बंकिम शोध केंद्र के लिए कोई फंड नहीं दिया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के महान व्यक्तित्वों का सम्मान नहीं किया जा रहा है। पार्थ भौमिक ने कहा कि जो लोग बंगाल के महान लोगों का अपमान करते हैं, उन्हें जनता चुनाव में जवाब देगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम