कूचबिहार। रसिकबिल ज़ू क्षेत्र में तेंदुएं के पैरों के निशान पाए जाने से आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त हैं। घटना शनिवार दोपहर कूचबिहार जिले के बॉक्सिरहाट थाना क्षेत्र के रसिकबिल चिड़ियाघर से सटे वन क्षेत्र की है। घटना के प्रकाश बम आने के बाद अफरा तफरी मच गई।
पता चला है कि रसिकबिल के पास कामाख्यागुड़ी राज्य मार्ग पर बाइक चलाते समय बाइक चालक ने अचानक एक तेंदुआ देखा।.घटना के बाद से रसिकबिल से सटे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इससे पहले इस क्षेत्र में तेंदुआ जैसा वन्यजीव नहीं देखा गया। इधर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
Post Views: 2