Home » राजनीति » त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी चल रही आगे, टीएमसी पिछड़ी, अगरतला में 29 सीटों पर जीत के साथ भाजपा को बहुमत

त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी चल रही आगे, टीएमसी पिछड़ी, अगरतला में 29 सीटों पर जीत के साथ भाजपा को बहुमत

अगरतला। त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम और अन्य नगर निकायों की 222 से अधिक सीटों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अगरतला नगर निगम ( AMC) और 19 अन्य. . .

अगरतला। त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम और अन्य नगर निकायों की 222 से अधिक सीटों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अगरतला नगर निगम ( AMC) और 19 अन्य नगर निकायों के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। त्रिपुरा नगर निगम चुनाव में कुल 785 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला आने वाला है। मुख्य मुकाबला भाजपा, टीएमसी और माकपा के बीच है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार अगरतला नगर निगम में भाजपा ने 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया है।
शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें हैं, एएमपी के 51 वार्ड, 13 नगरपालिका परिषद और छह नगर पंचायत शामिल हैं। पहले चरण की मतगणना में भाजपा आगे चल रही है और टीएमसी उससे पिछड़ गई है। त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अंबासा, जिरानिया, तेलियामुरा और सबरूम में भाजपा आगे चल रही है। बता दें कि 2018 में त्रिपुरा में सत्ता में आने के बाद भाजपा पहली बार निकाय चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और पहले ही एएमसी और 19 शहरी स्थानीय निकायों की 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। चुनाव मुख्य रूप से भाजपा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), या सीपीआई (एम) के बीच लड़ा गया है।

Web Stories
 
नए साल के पहले दिन ये उपाय करने से होगी दिन-रात तरक्की घर में रखें ये चीजें रखने से आएंगे अच्छे दिन सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीने से क्या होता है? ये हैं दुनिया के सबसे साफ शहर, एक बार जरूर करें विजिट धूप में ज्यादा देर बैठने से हो सकते हैं ये नुकसान