Home » दुनिया » थम गया एक और युद्ध? लेबनान से सीधे बातचीत को तैयार इजरायल, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई सीधी बात

थम गया एक और युद्ध? लेबनान से सीधे बातचीत को तैयार इजरायल, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई सीधी बात

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल तनाव के बीच लेबनान को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक कदम सामने आया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधे बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे. . .

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल तनाव के बीच लेबनान को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक कदम सामने आया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधे बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सीजफायर की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर लेबनान पर हमलों को कम करने की अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि ऐसा करने से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही युद्धविराम वार्ता को सफल बनाने में मदद मिलेगी। इस बीच नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब इजरायल ने हाल ही में लेबनान पर नया हमला किया, जिसे सीजफायर समझौते का उल्लंघन माना जा रहा है।
नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने कैबिनेट को निर्देश दिया है कि लेबनान के साथ सीधे बातचीत जल्द शुरू की जाए। उनके दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लेबनान की तरफ से बार-बार बातचीत की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य हिज्बुल्लाह को हथियारों से मुक्त करना और दोनों देशों के बीच शांति संबंध स्थापित करना होगा। इजरायल ने लेबनान के प्रधानमंत्री द्वारा बेरूत को सैन्य गतिविधियों से मुक्त करने की बात का भी स्वागत किया है। हालांकि, ईरान का कहना है कि किसी भी सीजफायर समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन अमेरिका और इजरायल का मानना है कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं था।

सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर लागू है, लेकिन लेबनान में जारी हमलों के कारण यह समझौता कमजोर पड़ता दिख रहा है। इजरायल ने हाल के दिनों में लेबनान में अपने सैन्य अभियान को तेज किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
ऐसे में यह बातचीत शुरू करने का फैसला स्थिति को संभालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लेबनान मुद्दे को हल नहीं किया गया, तो सीजफायर ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा।

ट्रंप ने हमले कम करने को कहा

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी इजरायल को लेबनान में हमले कम करने की सलाह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू से बात कर कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत को सफल बनाने के लिए लेबनान में हमलों को कम करना जरूरी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम