Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है, जहां मोदी सरकार ने उनके 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों (पेंशन लेने वाले कर्मचारियों समेत) को फायदा होगा। इस 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने मार्च में कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ाया था।
दरअसल कैबिनेट के सामने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंगलवार को मंजूरी दे दी गई। सूत्रों के मुताबिक बढ़े हुए डीए को 1 जुलाई 2022 से लागू किया जा सकता है। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में 6840 रुपये से 27,312 रुपये की बढ़ोतरी होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे 50 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों का फायदा मिलेगा। अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों का डीएम बेसिक का 34 प्रतिशत था, जबकि इस बढ़ोतरी के बाद 38 प्रतिशत हो जाएगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.