Home » मनोरंजन » दिव्यांका त्रिपाठी हैं प्रेग्‍नेंट! विवेक दहिया शादी के 10 साल बनेंगे पिता, रिपोर्ट के अनुसार बेबी शावर जल्द

दिव्यांका त्रिपाठी हैं प्रेग्‍नेंट! विवेक दहिया शादी के 10 साल बनेंगे पिता, रिपोर्ट के अनुसार बेबी शावर जल्द

डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। दिव्यांका 41 साल की उम्र में पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं और काफी खुश हैं। बताया जा रहा है कि. . .

डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। दिव्यांका 41 साल की उम्र में पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं और काफी खुश हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के घरवाले तैयारियों में जुटे हैं। जल्द ही बेबी शावर होगा, जिसमें परिवार-रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे।

विवेक दहिया ने साल 2016 में शादी की थी

पॉपुलर टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। ऐसी खबरें हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी प्रेगनेंट हैं और जल्द ही उनकी बेबी शावर सेरिमनी भी रखी जाएगी। हालांकि, अभी इस पर कपल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है, पर खबर है कि दोनों के परिवारों में जश्न का माहौल है। दिव्यांका और विवेक भी इस नए फेज़ को सीक्रेट तरीके से इंजॉय कर रहे हैं और साथ में वक्त बिता रहे हैं।
मालूम हो कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में शादी की थी, और अब 10 साल बाद वो पहले बच्चे के पैरेंट्स बनेंगे। दिव्यांका अभी 41 साल की हैं और मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

घर में नए बच्चे के आने का जश्न शुरू

हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घरवाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उन्होंने बच्चे के स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां दिव्यांका और विवेक ने अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल को अभी तक सीक्रेट रखा है, वहीं उनके करीबियों ने बताया कि वो इस मौके को परिवार के साथ इंजॉय कर रहे हैं।

जल्द होगा दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शावर

बताया जा रहा है कि जल्द ही दिव्यांका त्रिपाठी की बेबी शावर सेरिमनी भी रखी जाएगी। इसमें कपल के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त और टीवी सितारे भी शामिल होंगे। मालूम हो कि शादी के दो साल बाद ही दिव्यांका और विवेक दहिया के पैरेंट्स बनने की खबरें आने लगी थीं।
मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ही ऐसा क्यों होता रहता है। यह बात इंटरनेट पर अक्सर सामने आती है। लेकिन नहीं, हम गर्भवती नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम फैंस को जरूर बताएंगे।

जब 2020 में आईं प्रेग्नेंसी की खबरें, यह बोले थे विवेक दहिया

साल 2020 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विवेक दहिया एक्सर्साइज करते नजर आ रहे थे, पर वीडियो में छोटे बच्चे के जूते भी नजर आ रहे थे। कैमरे का फोकस बार-बार जूतों पर ही जा रहा था, जिससे कयास लगाए जाने लगे थे कि विवेक दहिया जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने और दिव्यांका ने प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया था। वहीं, बाद में विवेक दहिया ने ‘इंडियाटुडे’ से कहा था, ‘मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ही ऐसा क्यों होता रहता है। यह बात इंटरनेट पर अक्सर सामने आती है। लेकिन नहीं, हम गर्भवती नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम फैंस को जरूर बताएंगे।’

2018 में प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिव्यांका ने दिया था जवाब

इससे पहले साल 2018 में भी दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी खबरें आई थीं, जो काफी समय तक रहीं। तब थक-हारकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझसे क्लैरिफिकेशन की उम्मीद की जा रही है, और मेरी चुप्पी को उस अफवाह पर सहमति मान लिया गया है। लेकिन जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, इन अफवाहों से भी आप बेखबर होते जाते हैं। यह एक ऐसी कड़ी है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता कि यह कैसे शुरू हुई या किसने शुरू की। इसलिए, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पहचानना मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि लोग कुछ जिम्मेदारी दिखाएंगे। लेकिन अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

पिछले साल यह बोले थे दिव्यांका-विवेक

वहीं, साल 2025 में प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने व्लॉग में कहा था, ‘इसका हमारे पास जवाब नहीं है। ऊपरवाले के पास होता है जवाब, उनसे पूछें। जब होगा पता चलेगा। रिवील करने से कोई नहीं रोक सकता।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम