Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » मनोरंजन » दीपिका पादुकोण बनने वाली हैं मम्मी ? वायरल हो रही तस्वीरों में फैंस ने ढूंढ निकाला सच !

दीपिका पादुकोण बनने वाली हैं मम्मी ? वायरल हो रही तस्वीरों में फैंस ने ढूंढ निकाला सच !

मुंबई। पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर तक, कई ऐसे सेलब्रिटी रहे जिन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म दिया और जिंदगी के एक. . .

मुंबई। पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर तक, कई ऐसे सेलब्रिटी रहे जिन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म दिया और जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत की। लेकिन, कुछ सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं, जिनसे गुड न्यूज सुनने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इन्हीं में से एक हैं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह। दोनों की शादी को चार साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक कपल ने फैंस को गुड न्यूज नहीं दी है। लेकिन लगता है जल्द ही गुड न्यूज मिलाने वाली है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सितारे इन दिनों कामयाबी के शिखर पर हैं। उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। वहीं पाइपलाइन में भी कई सारी फिल्में उनके पास हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी अतरंगा नजर आ रहा है। हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका का एयरपोर्ट लुक ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये लुक देख लोग प्रेग्नेंसी का कयास लगा रहे हैं। इस दौरान दीपिका का ड्रेसिंग सेंस चर्चा विषय बन गया।
इस दौरान अदाकारा के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल थी। एक्ट्रेस इस दौरान ओवरसाइज्ड जैकेट में नजर आईं, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया। गर्मियों के मौसम में अदाकारा दीपिका पादुकोण को फुल स्लीव पुलोवर संग जैकेट में देख हैरान हो गए हैं। लोगों का मानना है कि अदाकारा प्रेग्नेंटे हैं इसीलिए उन्होंने ढीले ढ़ाले कपड़े पहने और वो बेबी बंप छिपा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”ये प्रेग्नेंट है और इन कपड़ों में अपना बेबी बंप छुपा रही है।’
कुछ लोगों ने दीपिका के ड्रेसिंग सेंस का सारा क्रेडिट रणवीर सिंह को दिया। दीपिका ने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत आज पूरे दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा के साथ ‘पठान’ में देखा गया था। उनकी ये फिल्म देश ही नहीं विदशों में भी ब्लॉक बस्टर रही है।

Trending Now

दीपिका पादुकोण बनने वाली हैं मम्मी ? वायरल हो रही तस्वीरों में फैंस ने ढूंढ निकाला सच ! में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़