Home » बिहार » दुर्गा पूजा के बाद यूनेस्को की सूची में शामिल होगी बिहार की छठ पूजा, पीएम मोदी भेजेंगे प्रस्ताव

दुर्गा पूजा के बाद यूनेस्को की सूची में शामिल होगी बिहार की छठ पूजा, पीएम मोदी भेजेंगे प्रस्ताव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों से सीधा संवाद किया। इस एपिसोड में उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं, स्वतंत्रता सेनानियों और नारी शक्ति के योगदान पर गहन. . .

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों से सीधा संवाद किया। इस एपिसोड में उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपराओं, स्वतंत्रता सेनानियों और नारी शक्ति के योगदान पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया गया।

छठ पूजा को वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश

पीएम मोदी ने छठ पूजा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए इसे भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “छठ पूजा एक ऐसा पावन पर्व है, जो दिवाली के बाद आता है। सूर्यदेव को समर्पित यह महापर्व बहुत ही विशेष है। इसमें हम डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं, उनकी आराधना करते हैं।” उन्होंने बताया कि यह पर्व न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साह से मनाया जाता है, बल्कि अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। पीएम ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के लिए प्रयासरत है।