Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दुष्कर्म का किया प्रयास, असफल होने पर पीड़िता के साथ उसकी बहन का भी तोड़ दिया हाथ-पांव

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के नघरिया इलाके में बुधवार की देर रात शयन कक्ष में प्रवेश कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद विरोध करने पर दो बहनों को पीट-पीट कर हाथ पाँव तोड़ देने का आरोप एक युवक पर लगा है। दोनों घायल बहनों को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों बहनों के हाथ-पैर टूट गए है। इंग्लिशबाजार पुलिस ने रात में हुई घटना के बाद आरोपी पड़ोसी इलियास साईं और उसके पिता नूर मोहम्मद साईं को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान 25 वर्षीय हिलिमा खातून और 30 वर्षीय सुलेखा बेवा के रूप में हुई है। आरोप है कि पड़ोसी में रहने वाला इलियास साई नमक युवक बुधवार देर रात सुलेखा के घर में घुस गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, लेकिन सुलेखा ने चीत्कार करना शुरू कर दिया। छोटी बहन हिलिमा खातून बड़ी बहन की चीख सुनकर बगल के कमरे से दौड़ती हुई आई। तभी आरोपी इलियास साई ने दोनों बहनों की पिटाई शुरू कर दी। बाद में आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों बहनों को बुरी तरह पीटा गया। आरोप है कि लाठी और लोहे की रॉड से दोनों बहनों का हाथ-पैर तोड़ दिए गए।
पीड़िता हिलीमा खातून ने पुलिस को बताया कि “दीदी सुलेखा के पति का एक साल पहले मौत हो गई थी। इस कारन उनका पड़ोसी इलियास साई कभी-कभी उन्हें ताना मारता था । आरोपी युवक उसी रात हमारे घर में घुसा। सुलेखा के साथ रेप का प्रयास किया। तभी मैंने अपनी बहन के चिल्लाने की आवाज सुनी और विरोध करने गयी। इसके बाद आरोपी ने हमलों पर हमला कर दिया। बाद में उसका पिता भी मौके पर पहुँच गया दोनों ने मिलकर हमलोगों के साथ मारपीट की।
इस घटना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ इंग्लिशबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इंग्लिशबाजार पुलिस आईसी आशीष दास ने कहा कि “आरोपो के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।”


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.