ADVERTISEMENT
Home » खेल » देखें वीडियो, IPL 2026 में बड़ा धमाका करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान, तोड़ना चाहते हैं इस महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड

देखें वीडियो, IPL 2026 में बड़ा धमाका करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिया बड़ा बयान, तोड़ना चाहते हैं इस महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड

डेस्क। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। बिहार के समस्तीपुर के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2025 में IPL में अपना डेब्यू किया और जयपुर की फ्रेंचाइजी. . .

डेस्क। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। बिहार के समस्तीपुर के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2025 में IPL में अपना डेब्यू किया और जयपुर की फ्रेंचाइजी के लिए सात मैचों में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से कुल 252 रन बनाए। अपने पहले IPL सीजन में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद, वैभव, जिन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत के लिए 175 रनों की पारी खेली थी, IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।
रविवार (15 मार्च) को दिल्ली में आयोजित BCCI के अवॉर्ड शो के दौरान वैभव ने कहा, आने वाले IPL सीजन में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं

क्रिस गेल ने IPL 2013 में 23 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सिर्फ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, और वैभव उस आंकड़े को पार करना चाहते हैं।
जब मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि वह IPL 2026 में कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं, तो वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा: “सर वही 175 का रिकॉर्ड तोड़ना है।”
अभी तक केवल दो बल्लेबाज – गेल और ब्रेंडन मैकुलम – ही IPL मैच में 150 से अधिक रन बना पाए हैं। IPL इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज की तरफ से बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है।
अमृतसर के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 अप्रैल को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2025 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 55 गेंदों में 141 रन बनाए।
शो के दौरान वैभव से 2026 IPL सीजन के लिए उनके निज लक्ष्यों के बारे में भी पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स को खिताब जिताना चाहते हैं।

‘टीम के लिए ट्रॉफी जीतें’

वैभव ने कहा, “इस सीजन यही लक्ष्य है कि टीम के लिए ट्रॉफी जीतें, क्योंकि वो बहुत जरूरी है। अगर टीम के लिए ट्रॉफी जीतेंगे हम, तो उसमें मेरा भी परफॉर्मेंस निकलेगा और टीम का भी, जिससे सबको फायदा होगा – पूरी फ्रेंचाइजी को, पूरी टीम को। इसलिए मेरा लक्ष्य है कि मैं टीम की जीत में जितना हो सके योगदान दूं और IPL 2026 में वैभव रियान पराग की कप्तानी में रॉयल्स के लिए खेलेंगे। असम के इस दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज को पिछले साल IPL 2026 की नीलामी से पहले हुए एक ट्रेड डील में संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद रॉयल्स का फुल-टाइम कप्तान बनाया गया था।

ADVERTISEMENT

कम उम्र में बनाया बड़ा नाम

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है।।उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया था. उनकी इस उपलब्धि ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया. ICC अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

13 साल की उम्र में मिला IPL कॉन्ट्रैक्ट

वैभव सूर्यवंशी को 2024 में उस समय बड़ी पहचान मिली जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. उस समय वह महज 13 साल के थे और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे. उन्होंने बताया कि घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 मैचों के दौरान राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग टीम काफी समय से उन पर नजर रखे हुए थी. ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम में जगह मिल गई.

राहुल द्रविड़ से मिली खास सीख

वैभव ने यह भी बताया कि टीम के साथ अपने पहले कैंप में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला. खासकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ से उन्हें काफी मार्गदर्शन मिला. उन्होंने कहा कि टीम में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों के साथ समय बिताने से उन्हें खेल को समझने में काफी मदद मिली. वैभव ने कहा कि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए पहला आईपीएल कैंप बेहद खास होता है और उनके लिए भी यह अनुभव यादगार रहा है. यही अनुभव अब आईपीएल में उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में काम आएगा.

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम