Home » देश » देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत,हिंदी में ली शपथ, पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत,हिंदी में ली शपथ, पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार सुबह 10 बजे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई पद पर शपथ दिलाई। उन्होंने ने हिंदी में शपथ ली। जोहांसबर्ग से जी-20. . .

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार सुबह 10 बजे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई पद पर शपथ दिलाई। उन्होंने ने हिंदी में शपथ ली। जोहांसबर्ग से जी-20 समिट अटेंड करके लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। जस्टिस सूर्यकांत के सीजेआई पद पर शपथ के साथ ही देश के सबसे ऊंचे ज्यूडिशियल ऑफिस में उनके 15 महीने के कार्यकाल की शुरुआत आज से हो गई।

जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई

राष्ट्रपति ने सीजेआई गवई की सिफारिश के बाद ‘संविधान के आर्टिकल 124 के क्लॉज (2) से दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए’ जस्टिस सूर्यकांत को भारत का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया था। जस्टिस गवई ने रविवार को 65 साल की उम्र में सीजेआई का पद छोड़ दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज को अपना उत्तराधिकारी बनाने की परंपरा को बनाए रखा।।

हरियाणा में हुआ सीजेआई सूर्यकांत का जन्म

सीजेआई सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उन्होंने 1984 में हिसार से अपनी लॉ यात्रा शुरू की और फिर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए चंडीगढ़ चले गए। इस दौरान उन्होंने कई तरह के संवैधानिक, सर्विस और सिविल मामलों को संभाला, जिसमें यूनिवर्सिटी, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, बैंक और यहां तक कि खुद हाई कोर्ट को भी रिप्रेजेंट किया।

सीजेआई सूर्यकांत का पूरा सफर

@ जुलाई 2000 में सूर्यकांत को हरियाणा का सबसे कम उम्र का एडवोकेट जनरल बनाया गया।
@ इसके बाद, 2001 में उन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया और 9 जनवरी 2004 को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का परमानेंट जज बनाया गया।
@जस्टिस सूर्यकांत अक्टूबर 2018 से 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट में अपनी पदोन्नति तक हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर काम किया।
@नवंबर 2024 से वे सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे थे।
@24 नवंबर 2025 सुबह 10 बजे उन्हें देश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई गई।

Web Stories
 
51 की उम्र में भी दिखेंगी स्टाइलिश, पहनें उर्मिला जैसी ड्रेसेज फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं? सुबह खाली पेट काजू खाने से मिलेंगे ये गजब फायदे घर के ये काम करने से आप रहेंगे एकदम फिट विवाह पंचमी के दिन ये उपाय करने से जीवन हो जाएगा सफल