Home » मनोरंजन » ‘धुरंधर 2’ तीसरे हफ्ते में पार्ट-1 से पिछड़ी : 22वें दिन औंधे मुंह जा गिरी ‘धुरंधर 2’, कैसे होगी 2000 करोड़ क्लब में एंट्री?

‘धुरंधर 2’ तीसरे हफ्ते में पार्ट-1 से पिछड़ी : 22वें दिन औंधे मुंह जा गिरी ‘धुरंधर 2’, कैसे होगी 2000 करोड़ क्लब में एंट्री?

डेस्क। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए 22 दिनों का समय हो चुका है. इतना समय होने के बाद भी आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर. . .

डेस्क। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए 22 दिनों का समय हो चुका है. इतना समय होने के बाद भी आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनाई हुई है. अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है. हालांकि 22वें दिन फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रफ्तार पर अचानक ही रोक लग गई है. रिलीज के 22वें दिन इस फिल्म ने 1,048.42 करोड़ रुपए केवल इंडिया में ही कमाए हैं. इंडिया में फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टोटल ग्रॉस 1,255.23 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 410.00 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन जमा किया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइ़ड ग्रॉस कलेक्शन 1,665.23 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपए कूट डाले थे. वहीं दूसरे हफ्ते में ये कमाई 263.65 करोड़ रुपए ही रह गई थी. वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 110.60 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है.

बस इतना रह गई फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 16वें दिन 13,330 करोड़ रुपए, सत्रहवें दिन 25.65 करोड़ रुपए, अट्ठहारवें दिन 28.25 करोड़ रुपए, उन्नीसवें दिन 10.00 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं बीसवें दिन फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का कलेक्शन 10.10 करोड़ रुपए पर ही जा अटका. इक्कीसवें दिन फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 13,093 करोड़ रुपए छापे. बाइसवें दिन ये आंकड़ा 7.15 करोड़ रुपए ही रह गया. कहना गलत नहीं होगा कि अचानक ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

भूत बंगला देगी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को कड़ी टक्कर

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ये हाल उस समय है जब बॉक्स ऑफिस पर कोई रिलीज नहीं है. भूत बंगला 16 अप्रैल को रिलीज होनी है. ऐसे में माना जा रहा है कि अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस पर आते ही फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की हवा टाइट हो जाएगी. फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई गिरने की एक वजह और है जिस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर लगातार निगेटिव खबरें आ रही हैं. बीते दिन ही आदित्य धर और संजय कुमार को लेकर खबर आई थी. संजय कुमार ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को चोरी की हुई कहानी बताया था. जिसके बाद फिल्म त्रिमूर्ती के मेकर्स ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ पर गाने चुराने के आरोप लगाए. वहीं बॉलीवुड भी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को भाव देने के लिए राजी नहीं है. जिसका सीधा असर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई पर दिख रहा है.-

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम