Home » कुछ हटकर » नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीआरपीएफ ने छह राज्यों में हथियारों का जखीरे का किया भंडाफोड़

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीआरपीएफ ने छह राज्यों में हथियारों का जखीरे का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली। देश से नक्सलियों को खत्म करने का मिशन अपने चरम पर पहुंच रहा है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) ने 2026 में अब तक छह राज्यों में माओवादियों से जुड़े हथियारों तथा विस्फोटकों के 57. . .

नई दिल्ली। देश से नक्सलियों को खत्म करने का मिशन अपने चरम पर पहुंच रहा है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) ने 2026 में अब तक छह राज्यों में माओवादियों से जुड़े हथियारों तथा विस्फोटकों के 57 जखीरों का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 101 से अधिक हथियार, विस्फोटक समेत आईईडी बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीआरपीएफ ने कई तरह के खतरनाक हथियार बरामद किए

अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल ने छह राज्यों – छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश – में छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रकार की बंदूकों (एके-47, इंसास, .303 और देसी) के अलावा कुल 52 आईईडी, 405 किलोग्राम विस्फोटक, 1,093 से अधिक डेटोनेटर तथा अन्य सामान बरामद किया।
अधिकारियों ने बताया कि विद्रोही विचारधारा के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति को रोकने के लिए, एजेंसी ने 2026 में अब तक जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित 175 कथित स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया।

सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने दिया बयान

बल की 87वीं स्थापना दिवस परेड के अवसर पर यहां एक प्रेसवार्ता में सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने कहा कि बल अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और निर्धारित समय सीमा के भीतर देश से नक्सलवाद को खत्म करने के सरकार के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की है।

देश के टॉप नक्सली लीडरों में 4 बचे हैं

सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के टॉप लीडरों में अब चार बचे हैं। जो की नक्सलियों की टॉप सेंट्रल कमिटी और पोलित ब्यूरो सदस्य हैं। इनमें सबसे टॉप पर मोस्ट वांटेड देवजी उर्फ देवन्ना उर्फ चेतन है। मूलरूप से तेलंगाना के रहने वाले देवजी की मूवमेंट छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के आसपास पता लगी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम