Home » पश्चिम बंगाल » नहीं रहे कृष्ण कुमार कल्याणी, जलपाईगुड़ी जिला में शोक की लहर

नहीं रहे कृष्ण कुमार कल्याणी, जलपाईगुड़ी जिला में शोक की लहर

जलपाईगुड़ी। चाय उद्योगपति तथा जलपाईगुड़ी जिले के तृणमूल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी नहीं रहें। मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। कल्याणी के देहांत की खबर से पूरे जलपाईगुड़ी जिले में शोक की लहर छा गयी है ।. . .

जलपाईगुड़ी। चाय उद्योगपति तथा जलपाईगुड़ी जिले के तृणमूल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी नहीं रहें। मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। कल्याणी के देहांत की खबर से पूरे जलपाईगुड़ी जिले में शोक की लहर छा गयी है । करोना संक्रमित होने के बाद पिछले कई महीनों से शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे थें, मंगलवार के दोपहर जलपाईगुड़ी के एक नर्सिंग होम में उनको भर्ती करवाया गया था | उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक रात में उनका निधन हो गया। उन्हें बुधवार को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाना था। हालांकि मुंबई ले जाने से पहले ही वह दुनिया छोड़ चले गए। कृष्णकुमार कल्याणी जलपाईगुड़ी के एक प्रमुख चाय-उद्योगपति थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे जलपाईगुड़ी शहर में शोक का माहौल छाया हुआ है।

Web Stories
 
हर कोई करेगा तारीफ, जब पहनेंगी खुशी कपूर जैसी ड्रेसेज घर की इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली सर्दियों में शरीर की तेल मालिश करने के 7 फायदे चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलेंगे ये जादुई फायदे जरूरत से ज्यादा अदरक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान