Home » मनोरंजन » ‘नागिन’ में ‘भूत बंगला’ आया ट्विस्ट : ‘नागिन 7’ में अक्षय कुमार की एंट्री, ‘महानाग’ बन करेंगे प्रियंका चाहर चौधरी की मदद, हुआ जोरदार स्वागत

‘नागिन’ में ‘भूत बंगला’ आया ट्विस्ट : ‘नागिन 7’ में अक्षय कुमार की एंट्री, ‘महानाग’ बन करेंगे प्रियंका चाहर चौधरी की मदद, हुआ जोरदार स्वागत

डेस्क। एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ में अब अक्षय कुमार की एंट्री होने जा रही है। वह इसमें महानाग के रोल में नजर आएंगे, जो अनंत कुल की नागरानी अनंता यानी आहना की मदद करते नजर आएंगे। दरअसल,. . .

डेस्क। एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ में अब अक्षय कुमार की एंट्री होने जा रही है। वह इसमें महानाग के रोल में नजर आएंगे, जो अनंत कुल की नागरानी अनंता यानी आहना की मदद करते नजर आएंगे। दरअसल, यह ट्विस्ट फिल्म ‘भूत बंगला’ को प्रमोट करने के लिए है, जिसे अक्षय कुमार के अलावा एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय एक्टिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही ‘नागिन 7’ में अपने स्पेशल रोल के लिए शूटिंग की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। साथ में राजपाल यादव भी थे।

‘नागिन 7’ में महानाग बने अक्षय कुमार, नागरानी की करेंगे मदद

अक्षय कुमार हाल ही ‘नागिन 7’ के सेट पर नजर आए, जहां साथ में राजपाल यादव, एकता कपूर, प्रियंका चाहर चौधरी और कनिका मान भी थीं। अक्षय और राजपाल यादव का ‘नागिन 7’ के सेट पर जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है और चर्चा में है। ‘नागिन 7’ और ‘भूत बंगला’ के इस क्रॉसओवर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है और वो इस नए ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘नागिन 7’ में फिलहाल क्या चल रही कहानी?

टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि चंगिस्तान के लोग भारत देश को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव साजिश रच रहे हैं। वो नागमणि के अलावा आर्यमन सूरी के उस सीक्रेट लॉकर को पाना चाहते हैं, जिसमें उसके महान वैज्ञानिक पिता ने देश की सुरक्षा से जुड़ी कुछ चीजें सहेजकर रखी थीं। आहना (नागरानी अनंता) को कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है कि वह देश के दुश्मनों का मुकाबला कैसे करे और किस तरह आर्यमन को भी दुश्मनों से बचाए।

‘भूत बंगला’ की कास्ट और रिलीज डेट

वहीं, ‘भूत बंगला’ की बात करें, तो इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार करीब 14 साल बाद फिर से साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने ‘भागम भाग’, ‘हेरा फेरी’ और ‘गरम मसाला’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें तब्बू और परेश रावल भी हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम