Home » देश » नापाक हरकतो से बाज आ रहा पाकिस्तान, ! फिर ड्रोन से भेजी करोड़ों की हेरोइन

नापाक हरकतो से बाज आ रहा पाकिस्तान, ! फिर ड्रोन से भेजी करोड़ों की हेरोइन

अमृतसर। पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा। दरअसल, बीएसएफ और पंजाब पुलिस के एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती गांव राय में हैरोइन को बड़ी खेप बरामद हुई। बताया जा रहा है कि उक्त खेप ड्रोन के. . .

अमृतसर। पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा। दरअसल, बीएसएफ और पंजाब पुलिस के एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती गांव राय में हैरोइन को बड़ी खेप बरामद हुई। बताया जा रहा है कि उक्त खेप ड्रोन के जरिए फैंकी गई थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 2.50 बजे, सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की टीम ने अमृतसर के बाहरी इलाके में ड्रोन की हल्की भनभनाहट और खेप गिराने की आवाज़ सुनी। इस दौरान इलाके की तलाशी के दौरान जवानों ने अमृतसर के एक खेत से संदिग्ध नशीले पदार्थों के 5 पैकेट बरामद किए , साथ ही एक लोहे की अंगूठी भी बंधी मिली। बरामद खेप का कुल वजन लगभग – 5.5 किलोग्राम है, जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 27 करोड़ बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि उम्मीद जताई जा रही है कि इसको रिसीव करने वाला तस्कर भी पकड़ा जाएगा, लेकिन ऑपरेशन जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम